Thursday, 28 March 2013

गोवर्धन की उत्पत्ति :

गोवर्धन की उत्पत्ति :
गर्ग संहिता में श्री वृन्दाबन खंड के द्वितीय अध्याय में श्री राधारानी कहती हैं --जहाँ वृन्दाबन नहीं है ,जहाँ यमुना नहीं है ,तथा जहाँ गोवर्धन पर्वत नहीं है ,वहां मेरे मन को सुख नहीं मिल सकता ।श्री राधारानी की यह बात सुनकर स्वयं श्रीहरि ने अपने दिव्य गोलोक धाम से चौरासी कोस वृज मंडल ,गोवर्धन पर्वत और यमुना नदी को भूतल पर भेजा ।गोवर्धन पर्वत ने भारत वर्ष से पश्चिम दिशा में शाल्मली द्वीप के भीतर द्रोणाचल की पत्नी के गर्भ से जन्म ग्रहण किया ।
पुलस्त ऋषी के मन में उस पर्वत को प्राप्त करने की इच्छा हुयी और उन्होंने द्रोणाचल से निवेदन किया --"मै काशी का निवासी हूँ और तुम्हारे निकट तुम्हारे पुत्र गोवेर्धन को याचक बनकर लेने आया हूँ ।मै उसके ऊपर रहकर तपस्या करूंगा ।"
द्रोणाचल ने शाप के भय से निवेदन स्वीकार कर लिया और गोवर्धन को चलने को कह दिया ।गोवर्धन ने कहा --मेरा शरीर आठ योजन लंबा ,दो योजन उंचा और 5 योजन चौड़ा है ।आप मुझे ले जाते समय जहाँ पर रख देंगे मै वहीँ पर स्थापित हो जाउंगा ।चलते -चलते जब वृज मंडल आया तो गोवर्धन ने मन ही मन सोचा --यहाँ वृज में असंख्य ब्रह्माण्ड नायक साक्षात भगवान्
श्री कृष्ण अवतार लेंगे और ग्वालबालों के साथ बाल लीला करेंगे ।अतः मुझे यहाँ से अन्यत्र नहीं जाना चाहिए ।मन -ही मन ऐसा सोचकर गोवर्धन ने मुनि की हथेली पर अपना शरीर का भार अधिक बढ़ा लिया ।उस समय मुनि थक गए और गोवर्धन को नीचे रख दिया ।पुलस्त जी ने भरपूर जोर लगाया किन्तु अब गोवर्धन टस से मस न हुआ , इस पर ऋषि ने गोवर्धन को शाप दिया ।तू प्रतिदिन तिल -तिलभर क्षीण होता चला जाएगा ।सन्नन्द जी कहते हैं --जबतक भागीरथी गंगा और गोवर्धन पर्वत इस भूतल पर विद्यमान है ,तब तक कलि का प्रभाव नहीं बढ़ेगा ।
--------------------------------------------------------------------------
गोवर्धन परिक्रमा कैसे करें :
--------------------------------
श्री मद भागवत महापुराण में श्रीकृष्ण का आदेश है --
स्वलंक्रता भुक्त वन्तः स्वनुलिप्ता: सुवाससः ।
प्रदक्षिणं च कुरुत गोविप्रानलपर्वतान ।।(भागवत 10/24/29)
सुन्दर -सुन्दर वस्त्रादि पहनकर गौ ,ब्राह्मण ,अग्नि तथा गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा की जाय ।
यवसं च गवां दत्वा गिरये दीयतां बलिः ।(भागवत 10/24/28)
श्रीकृष्ण का आदेश है गायों को चारा दिया जाये फिर गिरिराज को भोग लगाया जाये ।अर्थात सर्वप्रथम दानघाटी पर या मुखारविंद पर गिरिराज जी को भोग लगाकर दुग्धा भिशेख किया जाये ।ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देते हुए गिरिराज की आरती की जाये और तब नाम संकीर्तन करते हुए गिरिराज की परिक्रमा की जाये ।
जब तक गिरिराज में आकर गाय को चारा न खिलाया जाये , ब्राह्मणों की पूजा न की जाये और ज्योति न जलाया जाये तब तक परिक्रमा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता ।।

Wednesday, 27 March 2013

भगवान् कौन ?


प्रश्न : भगवान् ,भगवान् क्यों हैं ?क्या जीव भी भगवान् बन सकता है ?कान्ति भाई पटेल हौस्पेट , कर्नाटक

उत्तर : आपका जबाब मानस की इन चौपाईयों में निहित है :--

तपबल ते जग सृजई बिधाता ।तपबल बिष्णु भये परित्राता ।।

तप अधार सब सृष्टि भवानी करहि जाई तप अस जिंय जानी ।।

अर्थात तप बल के द्वारा ही भगवान् विष्णु सृष्टि का पालन करते हैं ,ब्रह्मा रचते हैं और भगवान् शंकर संहार करते हैं ।सृष्टि का आधार ही तप है ।कठोर तप के द्वारा माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाया ।किन्तु कलियुगी प्राणी देहाभिमानी होने के कारण भगवान् तो दूर एक साधारण मानव भी नहीं बन पाता ।श्रीमद भागवत में भगवान स्वयं उद्धव से कहते हैं --दुर्जनों के बचनों को सुनकर भी शांत रहना अति दुर्लभ है ।जो ऐसे पुरुषों के बचन सुनकर भी शांत रहते हैं ,शांति से उनको समझाते हैं ,एवं उनसे बदले की भावना नहीं रखते ऐसे पुरुष ईश्वर कहलाते हैं

बार्हस्पत्य नास्त्यत्र साधुर्वै दुर्जने रीतै:

दुरुक्तै भिर्न्न्मात्मानाम यः समाधातुमीश्वर:।।(भागवत 11/23/2)

जो भक्त निजी अपमान सहन करते हुए भी परोपकार में संलग्न रहते हैं और प्रत्येक कार्य में कर्तृत्व अभिमान से मुक्त रहते हैं ,सदा भगवान् ही कहलाते हैं ।शेष भगवत कृपा ।पं चन्द्र सागर

 

Thursday, 18 August 2011

असल मुद्दा क्या है ? रामलीला मैदान की मंजूरी अथवा जनलोकपाल बिल की मंजूरी ----

इस समय पुरे देश का ध्यान केवल इस बात पर है की राम लीला मैदान की मंजूरी मिली की नहीं | कांग्रेस ने लोगों का सारा ध्यान  केवल अनशन स्थल पर केन्द्रित कर दिया जबकि असल मुद्दा है लोकपाल बिल की मंजूरी, | जिसके लिए विगत तीन दिनों से एक ७४ साल का बूडा उपवास पर बैठा है , किसे फिकर है अन्ना के स्वास्थ की | सरकार ने तीन दिनों में एकबार भी लोकपाल बिधेयक का नाम नहीं लिया , वह तो इसी से खुश है की अन्ना अनशन स्थल के लिए राज़ी हो जाये | सबको अनशन स्थल की चिंता  है पर अनशन क्यूँ इस पर कोई बहस अभी तक सरकार ने  शुरू भी नहीं की | यह तो बिल्कुल उस संत की तरह हो गयी जिसे एक सिद्धि मिल गयी की उसके एक बूंद रक्त से किसी का भी रोग दूर हो सकता है| पहले तो संत ने स्वयं ही लोगों को एक-एक बूंद रक्त दिया पर जब रक्त समाप्त हो गया तब लोगों ने उस संत को पेड़ पर बाँध दिया और स्वयं ही उनका रक्त निचोड़ कर ले गए , बेचारा संत पेड़ पर टंगा रह गया | यही हाल अब अन्ना का हो रहा है , बेचारे जेल में भूखे है पर देश जश्न मन रहा है की राम लीला मैदान की मंजूरी हो गयी | वाह री  दुनिया   !!!!!!!!